वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जीएसएसएस घरेड़ स्कूल में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) घरेड़ में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने तथा त्वरित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


डीपीई जितेंद्र कुमार एवं पीटीआई ठाकुर दास ने विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के महत्व, आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित निकासी के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं हेल्थ केयर ट्रेनर किरण ने प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस अवसर पर प्रवक्ता माया दत्त, ममता रानी, प्रतिभा कौशल तथा अध्यापक टेक चंद, मीना कुमारी और सतीश धीमान ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू रामपाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
मॉक ड्रिल में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया।

और पढ़ें
और पढ़ें