वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महादेव स्थित फौजी ढाबा के पीछे अबैध खनन करते एक जेसीबी एवं दो टिप्परों को किया जब्त




बद्दी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नालागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी एवं दो टिप्परों को जब्त किया है। दिनांक 11.07.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी दभोटा की टीम अवैध खनन की रोकथाम हेतु गश्त एवं चेकिंग पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महादेव स्थित फौजी ढाबा के पीछे अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी, जहां से एक जेसीबी (PB12AJ-2876) तथा दो टिप्पर PB12AK-6776 एवं HP83-8916 को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि जेसीबी संख्या PB12AJ-2876 तथा टिप्पर संख्या PB12AK-6776 लखवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव माजरी गुजरां, नंगल सिरसा, जिला रूपनगर (पंजाब) , जबकि टिप्पर संख्या HP83-8916 भीम सिंह पुत्र तारा चंद निवासी गांव नंगल ढक्का, डाकघर खिल्लियां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) के नाम पंजीकृत पाई गई।

इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में  आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता,  मोटर वाहन अधिनियम व खनन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में वाहन चालकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

और पढ़ें
और पढ़ें