पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने सलेवाल स्थित पार्किंग में खड़े ट्रक (HP12Q-9846) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 6.102 किलोग्राम अफीम के सूखे डोडे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मुनाफ अली पुत्र असलम अली निवासी फतेहपुर, तहसील संगरिया, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है तथा मामले में आगे की अन्वेषण कार्यवाही जारी है।








