वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थाना-कौंडी में वन माफिया का कहर, खैर के सात पेड़ काटेदो लाख से अधिक की लकड़ी ले उड़े वन काटू, ग्रामीणों में रोष



थाना और कौंडी पंचायत क्षेत्र में वन माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अज्ञात वन काटुओं ने जंगल में खैर के सात पेड़ काटकर वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया है। कटे हुए पेड़ों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने वन विभाग व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को नियमित गश्त के दौरान जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का पता चला। वन काटू पेड़ों के मोटे हिस्से अपने साथ ले गए, जबकि छोटी शाखाएं और टहनियां मौके पर ही छोड़ दी गईं। विभाग ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
स्थानीय ग्रामीणों तरसेम लाल, राहुल, राम दयाल, लेखराम, लखविंद्र, रोहित, हेमराज, जसपाल और जसवीर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से खैर की अवैध कटाई का कारोबार चल रहा है। उनका कहना है कि वन काटू रात के समय जंगलों में पहुंचकर पेड़ों को काटते हैं और लकड़ी को आसानी से ठिकाने लगा देते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से इलाके में न तो नियमित गश्त की जा रही है और न ही कोई नाका लगाया गया है, जिससे वन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय है।
वन विभाग के आरओ करतार सिंह नेगी ने बताया कि विभाग ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें
और पढ़ें