वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भटोली कलां पंचायत से प्रधान पद के लिए विक्रम ठाकुर ने भरा नामांकन

आदित्य  8 मई (बद्दी)
ग्राम पंचायत भटोली कलां से प्रधान पद के उम्मीदवार विक्रम ठाकुर ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ झाड़माजरी पंचायत घर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया।
विक्रम ठाकुर लंबे समय से पंचायत और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वह पेशे से एक बिजनेसमैन और पत्रकार हैं। इसके साथ ही वह इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं तथा मजदूर वर्ग की समस्याओं को लगातार प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं।
नामांकन के बाद विक्रम ठाकुर ने कहा कि वह पंचायत की सेवा और विकास के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि भटोली कलां पंचायत में सड़क, सफाई, पेयजल, युवाओं के रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाना है, जहां हर वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही पंचायत के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी के नए रास्ते खोलने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और समर्थक मौजूद रहे।

और पढ़ें
और पढ़ें