Report By :Surinder Singh
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम द्वारा गश्त के दौरान घोड़ा चौक नालागढ़ के पास एक कार नंबर HP12S-2145 से तलाशी के दौरान 4.72 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में कार सवार निर्मल सिंह पुत्र कृष्ण दयाल निवासी गांव जोड़ियां, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी जिला सोलन तथा पंकज पुत्र राम लोक नेगी निवासी गांव ठेडा, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी जिला सोलन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में NDPS अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।








