आयुष विभाग के आयुषमान आरोग्य मन्दिर, नंगल के आयुष् चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू ठाकुर द्वारा गाँव नंगल दुर्गा माता मंदिर में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू ठाकुर ने 55 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ नीतू ठाकुर ने कहा युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है आज के समय मे आमतौर पर आज के समय में नशा से होने वाले नुकसान के बारें में हर कोई जानता है लेकिन फिर वह इसे बड़े शौक के साथ लेता है। युवा शराब, सिगरेट, ड्रग्स सहित न जाने कितनी जहरीली चीजों का सेवन करते है। वह इन चीजों के इतने ज्यादा आदि हो जाते है कि इसके बिना शायद ही वो रह पाते है। अत: हमेशा नशे से बचके रहना होगा। आज की के भाग दौड़ की जिन्दगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य को परिपूर्ण रखने की दिशा ध्यान देना चाहिए। ऋतुचर्या दिनचर्या का पालन करें तभी आप किसी की मदद और अपना स्वयं का काम कर पाएंगे, जब आप स्वस्थ् होंगे। लोगों की सुविधा के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है। श्री अजैब सिंह नायर योगा गाईड ने लोगों को योग के बारे में जागरूक किया एवं ,सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन ,वज्रासन ,अनुलोम-बिलोम, शीर्षासन अभ्यास भी करवाया। निशा आयु०फार्मा० अधिकारी, इस कार्यक्रम में पवना देवी , कैलाश देवी, तरिपता, समिना , अजु, मोहित, पुनम, ममता, इंद्रपाल गाँव के अन्य लोगों उपस्थित रहें इस कार्यक्रम में लोगों का मधुमेह व HIV और बीपी चेक कैम्प में लोगों को मुफ्त को दवाईयों वितरित की गई








