वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बावा की अध्यक्षता में उपतहसील ग्राउंड, पंजेहरा में “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किया गया।

Report By:Surinder Singh




इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुँचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा नालागढ़ उपमंडल की 8 पंचायतों से आए लोगों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया । इस दौरान 21 शिकायतें व 96 मांग पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मामलों को समय-सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत जिन परिवारों के मकान पूर्णतः नष्ट हुए थे, उन्हें हरदीप सिंह बाबा द्वारा विशेष राहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विशेष राहत सहायता राशि, जो पूर्व में 1 लाख 30 हजार निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया गया है, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहयोग मिल सके और वे पुनः अपने घरों का निर्माण कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही महत्वपूर्ण सेवाएँ भी प्रदान की गईं। इसके अंतर्गत 2 रजिस्ट्री, 2 हिमाचली प्रमाण पत्र, 1 अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, 1 आय प्रमाण पत्र, 5 कृषि प्रमाण पत्र, 2 लीगल हेयर प्रमाण पत्र, 5 अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, 1 डोगरा प्रमाण पत्र, 2 चरित्र प्रमाण पत्र तथा 1 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 3 शपथ पत्र (एफिडेविट) भी तैयार किए गए।
विधायक हरदीप सिंह बाबा ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष मामलों के संबंध में अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल योजनाओं के विस्तार, विद्युत आपूर्ति सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम से पूर्व विधायक हरदीप सिंह बावा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेशभर में संचालित एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहकर समाज, विशेषकर युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करता है, इसलिए इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इसके अतिरिक्त वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड द्वारा वर्ल्ड कैंसर केयर के सहयोग से निःशुल्क कैंसर जांच व परामर्श एवं नेत्र जांच व चश्मा वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया, डीएफओ नालागढ़ विकल्प यादव, तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें
और पढ़ें