Report By:Surinder Sony
पुलिस जिला बद्दी द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 24.02.2026 को पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अंद्रोला खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनें तथा एक टिप्पर को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कब्जे में लिया गया।
मौके पर ही खनन अधिनियम के अंतर्गत कुल 03 चालान किए गए तथा संबंधित वाहनों को नियमानुसार डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।









