वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक – राम कुमार चौधरी
ग्राम पंचायत मानपुरा के गांव खरूणी में सुनी जन समस्याएं



दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है। राम कुमार चौधरी गत दिवस ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुरा के गांव खरूणी में जन समस्याओं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 
विधायक ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक सशक्त बनाना तथा आमजन की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने खरूणी गांव में सिंचाई समस्या पर संज्ञान लेते हुए लगभग 40 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल स्थापित करवाने का आश्वासन दिया, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पुराने ट्यूबवेल की खराब मोटर को बदल दिया गया है। इससे पेयजल एवं सिंचाई आपूर्ति में सुधार आएगा।
उन्होंने शिवालिक स्कूल से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग को 20 लाख रुपए की लागत से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्मित करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव में सीवरेज व्यवस्था, पाइप लाइन बिछाने तथा गलियों को पक्का करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 05 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
राम कुमार ने खरूणी गांव में स्नानागार निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को सी.एस.आर. के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गांव में लगभग 65 लाख रुपए के विकासात्मक कार्य आरंभ किए जाएंगे। इससे आधारभूत ढांचे को मज़बूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विधायक ने कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग बद्दी के अधिशाषी अभियंता राहुल अब्रोल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के एस.डी.ओ. दिग्विजय सिंह, ग्राम पंचायत खरुणी के पूर्व उप प्रधान लखविंदर सिंह, ज्ञानचंद ठाकुर, गुरमेल सैनी, समाज सेवी चन्नी, प्रिंस, मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
.

और पढ़ें
और पढ़ें