पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए सराज माजरा लवाणा स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के पास एक गाड़ी नंबर HP-12R-6079 (TOYOTA TAISOR) को नाका लगा कर काबू किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 5 गत्ता पेटियों में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी वाहन चालक वचित्र सिंह निवासी पुराना बाजार, वार्ड नंबर 3, चमकौर साहिब, जिला रुपनगर पंजाब शराब संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंधन में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगामी अन्वेषण कारवाई जारी हैं।







