वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर संयंत्र में हुआ भव्य आयोजन, पुलिस अधीक्षक रहे मुख्य अतिथि


बद्दी, 6 मार्च 2026।


55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर संयंत्र परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बद्दी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा की शपथ लेकर कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्य अतिथि श्री विनोद धीमान ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा और प्रदूषण-मुक्त वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और कार्यस्थल दोनों जगह सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम को और अधिक जागरूकतापूर्ण बनाने के लिए अग्निशमन अभ्यास (फायर ड्रिल) और डॉग शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री वाई.एस. गुलेरिया, महाप्रबंधक (ईआरएम) श्री वाई. वासुदेव, संयंत्र प्रबंधक श्री बीवीएसएसएस प्रसाद तथा सुरक्षा प्रबंधक श्री सुशील द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा माह के दौरान कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षा नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, लिखित प्रश्नोत्तरी, विषय आधारित सुझाव, खतरे की पहचान और अभिनय प्रतियोगिता जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि सुरक्षा माह का समापन समारोह 31 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे महीने की गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें
और पढ़ें