वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नालागढ़ के पत्रकार सलीम कुरैशी के बेटे का दुःखद निधन

नालागढ़ के पत्रकार सलीम कुरैशी के बेटे का दुःखद निधन
27 साल के ऋषभ सुबह उठे नहीं तो पता लगा
ब्रेन हेमरेज माना जा रहा मौत का कारण

नालागढ़, 20 मार्च।
नालागढ़ उपमंडल से एक दुख समाचार सामने आया है।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के नालागढ़ मंडल अध्यक्ष और दैनिक आपका फैसला समाचार पत्र के पत्रकार सलीम कुरैशी के बेटे का आज तड़के निधन हो गया। सलीम कुरैशी आज जब सुबह उठे तो उन्होंने अपने 27 वर्षीय बेटे को उठाया कि काम पर जाना है लेकिन उसके नाक से खून बह रहा था और वह तुरंत उसको लेकर नालागढ़ अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इस होनहार युवा की दुख मृत्यु हो गई। अचानक हुए इस गमगीन हादसे से जहां सलीम कुरैशी परिवार गहरे सदमे में है वही मीडिया जगत के साथ-साथ पूरा उपमंडल शोक में डूब गया है। सलीम कुरैशी का बेटा नालागढ़ के ही एक बड़े उद्योग में काम करता था और माता-पिता ने उसकी शादी तय कर रखी थी जो कि इसी साल नवंबर महीने में होनी थी।घर में शादी की तैयारी भी शुरू हो गई थी लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।मृतक ऋषभ का अंतिम संस्कार आज नालागढ़ में किया जाएगा। सलीम कुरैशी के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर एन यू जे इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा, हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर देव आर्य, महासचिव डॉक्टर रूप किशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा,उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, प्रेस क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष सतविंदर सैनी, आरुणी पाठक,प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बेंसल सहित सैंकड़ो लोग ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है और प्रभु से उनको दुःख सहने की शक्ति देने की अरदास की है।

और पढ़ें
और पढ़ें