Report by: Surinder Sony
नालागढ़ क्षेत्र में कई ट्रांसपोटरों और अन्य लोगो को व्हाट्सएप पर ट्रैफिक चालान होने के मैसेज आ रहे हैं। जैसे ही कोई इस एप पर क्लिक करता है तो उसका व्हाट्सएप हैक हो जाता है। ऐसे कई लोगों के व्हाट्सएप हैक हो रहे गए हैं। अंबवाला गांव के प्रश्न कुमार शर्मा ने बताया कि उसके पास 2 ट्रक हैं। सोमवार सांय साढ़े 7 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि उसका चालान हो गया है। जैसे ही उसने उस एप को क्लिक किया तो ओ.टी.पी. भी आया, जिसे उन्होंने उसे भी शेयर कर दिया। उसके बाद उसका फोन हैक हो गया।
ओ.टी.पी. भेजते ही उनके 3200 फोलोवर को चालान होने का मैसेज चला गया। ऐसे ही कई लोगों को मैसेज आ रहे हैं लेकिन इस घटना के बाद लोग उसे चैक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने नालागढ़ पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज की है। सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि उसे भी ऐसे मैसेज व्हाट्सएप पर आए हैं लेकिन उन्होंने उसे नहीं खोला है। आर.टी.ओ. विपिन गुप्ता ने बताया कि ए.पी.के. से वाहन चालकों को मैसेज जा रहे हैं। यह जाली एप है और कोई भी इसे न खोले। अगर किसी को चालान ‘भरना है तो वह आर.टी.ओ. की ऑफिशियल साइट पर जाकर चालान भरें। कोई भी ओ.टी.पी. देने की गलती न करे। इससे उसका खाता खाली हो जाएगा।







