Report By:Surinder Singh
नालागढ़ क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस की स्पैशल सैल एक्स टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांव शेरावाली बगलैहड़ में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के रिहायशी मकान से 14.375 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार निवासी शेरावाली बगलैहड़ तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है जिस पर कार्यवाही करते एनडीपीएस अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही की जा रही है।








