वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी ठाकुरदास (पीटी) के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर करन ठाकुर (बीटी टेलीकॉम), किरण बाला (बीटी हेल्थकेयर), ममता (कंप्यूटर लेक्चरर) तथा डीपी गितेंद्र कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं, ड्राइंग मास्टर सतीश धीमान ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू रामपाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला और सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, डॉ. राज पॉल गुलेरिया (लेक्चरर, फिजिक्स) ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल एजुकेशन) के महत्व के बारे में जागरूक किया।
शिविर का समापन स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ किया गया।

और पढ़ें
और पढ़ें