वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बद्दी की सबसे पुरानी जिम “बॉडी टेम्पल” का नए स्थान पर शुभारंभ

फिट युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव : मुकेश शर्मा


औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में फिटनेस को नई दिशा देने वाली सबसे पुरानी जिम “बॉडी टेम्पल” का आज वर्द्धमान क्षेत्र में नए स्थान पर विधिवत शुभारंभ किया गया। जिम के संचालक एवं ट्रेनर मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिम की स्थापना वर्ष 2003 में क्षेत्र की पहली जिम के रूप में की गई थी, जब बद्दी में फिटनेस सुविधाओं का अभाव था।
उन्होंने बताया कि पुराने स्थान पर जगह की कमी और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण जिम को अब नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। नए परिसर में अत्याधुनिक मशीनों के साथ जिम को अपग्रेड किया गया है, जिससे युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधाएं मिल सकें।
मुकेश शर्मा ने कहा कि यह जिम क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने, स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “फिट युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। फिटनेस से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ती है।”
इस अवसर पर जिम का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
मुकेश शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे 50 वर्ष से अधिक आयु के होने के बावजूद फिटनेस क्षेत्र में सक्रिय हैं और गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले कई खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
नए स्थान पर शुरू हुई यह जिम बद्दी के युवाओं के लिए फिटनेस का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी।

और पढ़ें
और पढ़ें