वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दीप्पी गुर्जर बने डीएवी कॉलेज HSA पार्टी के प्रेसिडेंट, बद्दी के युवा ने चंडीगढ़ में मनवाया प्रतिभा का लोहा



औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के युवा दीप्पी गुर्जर ने चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज में HSA पार्टी के प्रेसिडेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र राजनीति में अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के दम पर दीप्पी ने चंडीगढ़ के महाविद्यालय में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से बद्दी क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है।
प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद दीप्पी गुर्जर ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वह छात्रों की समस्याओं को मजबूती से कॉलेज प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।


उन्होंने कहा कि HSA पार्टी को कॉलेज में और मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। आगामी छात्र चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
दीप्पी गुर्जर ने कहा कि उनका लक्ष्य आगामी चुनावों में पार्टी की सभी सीटों पर जीत हासिल करना है। इसके लिए नए विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और छात्र हितों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर रहेगा।
बद्दी के युवा की चंडीगढ़ में बढ़ी पहचान
दीप्पी गुर्जर की इस उपलब्धि को बद्दी के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से निकलकर चंडीगढ़ के महाविद्यालय में छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी हासिल कर उन्होंने यह साबित किया है कि क्षेत्र के युवा किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का डंका बजा सकते हैं। उनकी सफलता से बद्दी के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और सामाजिक एवं छात्र गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
दीप्पी गुर्जर ने कहा कि विद्यार्थियों का सहयोग और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे और संगठन को नई मजबूती देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

और पढ़ें
और पढ़ें