वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी कॉलेज में ओजेटी की


लॉकेशन :बरोटिवाला
Report By:Surinder Sony

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में 3-दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) में भाग लिया। यह प्रशिक्षण ऑटोमोबाइल, आईटीईएस तथा टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के अंतर्गत आईईसी कॉलेज द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सुनील कुमार, बबीता चौहान, जसविंदर कौर, अंशुल व भवानी चंद मौजूद रहे और विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर कॉलेज की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता परमार ने कॉलेज प्रबंधन व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की ओजेटी विद्यार्थियों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होती है।

और पढ़ें
और पढ़ें