Report By: Surinder Singh
आज शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुणा के स्कूली बच्चों द्वारा जोगो पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों के बारे में गंभीरता से जानकारी दी गई।
साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की चिट्टे/नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि नशे के बढ़ते व्यापार व नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
यह पहल बच्चों में जागरूकता, जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।








