आज आयुष विभाग के आयुषमान आरोग्य मन्दिर, पल्ली के आयुष् चिकित्सा अधिकारी डॉ कुंजी लाल शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्ली में बच्चों को Anti Chitta drive के तहत योग वह प्राणायाम करवाया गया तथा बच्चों को चिट्टे के बुरे प्रभाव के बारे बताया गया साथ ही सभी बच्चों से अनुरोध भी किया कि नशे से दूर रहें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे।
उन्होने बताया कि कैसे चिट्टा समाज और आने वाली पीढ़ी एवं देश को बर्बाद कर रहा है. हम सभी को मिल कर इसके खिलाफ एक जुट हो कर समाज को बचाना हैं।
इसमें कुल 110 बच्चों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में संदीप कुमारी नायर योगा गाईड ने बच्चों को योग के बारे में जागरूक किया एवं भुजंगासन,सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, भुजंगासन ,वज्रासन ,अनुलोम-बिलोम, शीर्षासन अभ्यास भी करवाया। दर्शना देवी आयु०फार्मा० अधिकारी,अजैब सिंह योगा गाईड , प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र भारद्वाज एवं कुछ अध्यापकगण उपस्थित रहे।








