वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दयोली गांव के लोगों ने एक निजी जमीन से मिट्टी उठाने आए टिप्पर व पोकलेन मशीन को रोका
ग्रामीणों का आरोप विभाग ने बिना मौका देखे मिली भगत से जमीन से मिट्टी उठाने की परिमशन दी

Report By :Surinder Sony


नालागढ़ के दयोली गांव के लोगों ने एक निजी जमीन से मिट्टी उठाने आए टिप्पर व पोकलेन को रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन पहले ही समतल है और इसे समतल करने के लिए और मिट्टी चाहिए न की यहां से मिट्टी उठाई जाए। इससे दूसरे लोगों की जमीन में अवैध कटान शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस बारे में नालागढ़ के तहसीलदार को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने तहसीलदार हुसनचंद को बताया कि दयोली गांव में एक निजी व्यक्ति ने अपनी चार बीघा दस बिश्वा जमीन को समतल करने के नाम पर क्रेशर को दे दिया है। इस जमीन से 11 हजार पांच सौ मीट्रिक टन माल निकलेगा। मंगलवार को जब यहां माल उठाने के लिए 7 टिप्पर व एक पोकलेन मौके पर आई तो लोगों ने इसका विरोध किया। इन लोगों का कहना है कि जिस जमीन को समतल करने के लिए दिया गया है। वहां पर पहले ही मिट्टी की कमी है। इसे सीथा करने के लिए मिट्टी खोदने की नहीं बल्कि मिट्टी डालने की जरूरत है।
अगर यह चार बीघा से 11 हजार पांच सौ मीट्रिक टन मिट्टी निकलेगी तो साथ लगती जमीन स्वयं ही इसमें गिर जाएगी। साथ ही गांव का सतसंग भवन है उसे भी खतरा पैदा हो जाएगा।
ग्रामीण पवन कुमार भल्ला, विजय कुमार भल्ला, बलबीर संह, दर्शन सिंह, नरंजन सिंह, ठाकुर सिंह, त्रिलोचन सिंह व बिशन सिंह
ने बताया कि इस जमीन से यह मिट्टी निकलने पर 15 फीट गहरी जमीन चली जाएगी। कागजों में 11 हजार मीट्रिक टन निकलने है लेकिन इसके तीन गुणा अधिक मिट्टी निकेलगी। टिप्पर में माल 40 टन होता है और एम फार्म केवल 12 टन का ही लगता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि इस जमीन से किसी भी कीमत पर मिट्टी नहीं निकलने दी जाएगी। खड्ड के साथ यह जमीन है और मिट्टी निकलने से यहां गहरा गड्ढा पड़ जाएगा। खड्ड के साथ लोगों के पशु चरते है और इस गड्ढे में गिरेंगे।
अगर यहां पर जबरन मिट्टी उठाने का प्रयास हुआ तो चक्का जाम करेगी जिसकी जिम्मेदारी खनन विभाग की होगी। विभाग ने बिना मौका देखे मिली भगत से जमीन से मिट्टी उठाने की परिमशन दी है जो सरासर गलत है। तहसीलदार हुसनचंद ने बताया कि इस मामले को एस.डी.एम. के समक्ष रखकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नालागढ़ : दयोली गांव के ग्रामीण नालागढ़ के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए।

और पढ़ें
और पढ़ें