Report By:First News Network
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत विशेष सेल-X की टीम द्वारा दखनू माजरा, अमरावती अपार्टमेंट, बद्दी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किराये के कमरे में रह रहे दो आरोपियों को काबू किया गया, जो किराये के कमरे में चिट्टा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे।
आरोपियों की तलाशी के दौरान एक गद्दे के नीचे से 2.97 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपने नाम विवेक पुत्र देश राज, निवासी जिला बिलासपुर (हि.प्र.) तथा राजु पुत्र श्री जोगिंद्र, निवासी जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) बताया।
इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध ND&PS Act की धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








