वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हररायेपुर में दो पक्षों के बीच रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने  किया क्रॉस केस दर्ज

Report By :First News Network


पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत शिव मंदिर लिंक रोड, हररायेपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने के दौरान लिंक रोड पर रेत व बजरी रखी गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के वाहन चालक द्वारा मार्ग अवरुद्ध होने पर आपत्ति जताई गई, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़कर मारपीट, गाली-गलौच और पत्थरबाजी करने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट, वाहन क्षति तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मानपुरा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों की शिकायतों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126(2), 115(2), 352, 351(2), 191(2), 191(3), 125 तथा 324(4) के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। घटना में दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। मामले की तफ्तीश प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत क्षेत्र में पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा दोनों पक्षों को भविष्य में शांति बनाए रखने हेतु पाबंद किया जा रहा है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
और पढ़ें