Report By:Surinder Singh
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत पंजैहरा-पल्ली रोड पर गांव कोलुवाला के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल नंबर HP-12Q-6495 चालक कर्म चंद निवासी अंबवाला, तहसील नालागढ़, जिला सोलन तथा मोटरसाइकिल नंबर HP-12J-9581 चालक राधे श्याम निवासी अंबवाला, तहसील नालागढ़, जिला सोलन घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।








