वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्राम पंचायत माजरा के गांव रामपुर पसवाला में 22 लाख की लागत से सिंचाई के नए ट्यूबवैल के ड्रिल का कार्य करवाया शुरू!

Report by:surinder Sony

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्राम पंचायत माजरा के गांव रामपुर पसवाला में 22 लाख की लागत से सिंचाई के नए ट्यूबवैल के ड्रिल का कार्य शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। विधायक हरदीप सिंह बावा ने बताया कि नए ट्यूबवैल से जनता की सिंचाई से वंचित भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्यूबवैल के लगने से लगभग 200 बीघा जमीन को पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान विधायक ने नालागढ़- भरतगढ़ मुख्य मार्ग से गावं राजपुरा से ढांग मार्ग पर सड़क के साथ इंटरलॉक टाइल लगाने का कार्य भी शुरू करवाया। उन्होंने दोनों मार्गों को जोड़ने वाले स्थान पर पुली/पाइप डालने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि बरसात व आवागमन के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता अभिषेक मोहन कपिल, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, पूर्व उपप्रधान तरसेम, रणवीर सिंह सैनी, मल्ला सिंह लंबरदार, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, राणा गुरमेल सिंह, जोगिंदर सिंह जिंदू दिलबाग सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, सूखा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें
और पढ़ें