बद्दी की पवित्र भूमि को नमन करते हुए बरयाम सिंह ने ओमेक्स सोसायटी के प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर आज बहुमंजिला आवास बने हैं, कुछ वर्ष पहले वहां खेती होती थी और यह भूमि पूरे क्षेत्र को अन्न प्रदान करती थी।
बरयाम सिंह ने लगभग 39 वर्षों तक भारत सरकार की नवरत्न कंपनी NHPC में सेवा की है और देश के कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल, भूटान और म्यांमार जैसे देशों में भी कार्य किया है। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें विशेष सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति अच्छी है, इसलिए अब उनका उद्देश्य केवल समाज सेवा और सोसायटी का विकास करना है। उनका सपना है कि ओमेक्स सोसायटी को बद्दी की एक आदर्श और सुव्यवस्थित सोसायटी बनाया जाए।
उन्होंने सोसायटी के सभी निवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है।







