वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेर में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया


बद्दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेर (GSSS Gharer) में आज पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रही। कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा के दौरान किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुल 26 विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया, जबकि लगभग 282 विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।
इको क्लब प्रभारी श्रीमती मीना कुमारी ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू रामपाल ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि “हमारी वास्तविक शक्ति हमारे निर्णयों में निहित है और पृथ्वी की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: नम्रता (कक्षा 8वीं)
द्वितीय स्थान: हरमीत (कक्षा 9वीं)
तृतीय स्थान: दिव्यांशी (कक्षा 9वीं)
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग अपनाएंगे और पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम के अंत में “आइए हम सब मिलकर अपनी शक्ति का सही उपयोग करें और पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाएं” का संदेश दिया गया।

और पढ़ें
और पढ़ें